Wednesday, October 21st, 2026

आज चरखी दादरी में महापंचायत, टिकैत लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 72वें दिन में प्रवेश कर गया है। गणतंत्र दिवस पर निकाले गए किसान ट्रैक्टर मार्च के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के बाद कमजोर पड़ता दिख रहा किसान आंदोलन अब फिर जोर पकड़ रहा है। एक और सरकार ने फिर से बातचीत के रास्ते खुले होने की बात कही है तो वहीं किसान कानून रद्द कराने की मांग पर अड़े हैं। दूसरी ओर सरकार ने इन सभी बॉर्डर पर सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

हरियाणा के चरखी दादरी में सुबह 11 बजे पहली किसान महापंचायत होगी जबकि दोपहर 2 बजे चरखी दादरी में ही दूसरी किसान महापंचायत होगी।
आज किसान आंदोलन के नाम पर जो हो रहा है, उनको मैं बताना चाहता हूं कि आपके प्रति हमारी पूरी संवेदना है। हमारे किसानों के प्रति अगर हम हनुमान होते तो छाती खोलकर दिखाते की हमारे मन में क्या है: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत  

#टिकैत लेंगे हिस्सा

Source : Agency

पाठको की राय